
किसान जत्थेबंदियों द्वारा नेशनल हाईवे पर धरने को लेकर पंजाब सीएम मान का बडा टवीट आया सामने
चंडीगढ़, 22 नवंबर (विश्ववार्ता) धन्नोवाली के पास नेशनल हाईवे पर अपनी मांगों को लेकर घरने पर बैठी किसान जत्थेबंदियों को लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का बडा ट्वीट सामने आया है टवीट मे सीएम मान ने किसान जत्थेबंदियों से कहा कि मेरी किसान यूनियनों से विनती है कि हर बात पर सडक़ें रोक कर आम लोगों को अपने खिलाफ न करो… सरकार से बात करने के लिए चंडीगढ़ का पंजाब भवन, सचिवालय, कृषि मंत्री का दफ्तर और मेरा दफ्तर व घर है… न की सडक़ें… अगर यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं कि जब आपको धरने के लिए लोग नहीं मिलेंगे… लोगों की भावनाएं समझो।”
आपको बता दें कि किसानों द्वारा धन्नोवाली के पास नेशनल हाईवे पर अपनी मांगों को लेकर धरना लगाया गया है। इस धरने के कारण हजारों लोग जाम में फंसे रहे। मरीजों को लेकर जाने वाली एम्बूलैंसें भी जाम में फंसी रहीं। बसों में जाने वाले यात्रियों को लगे जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि बसें भी अड्डे से बाहर नहीं निकल सकीं। फगवाड़ा की तरफ जाने वाले लोगों को कैंट रोड से निकल कर जाना पड़ा लेकिन आगे जाकर वह फिर जाम में फंस गए। जाम के कारण लोगों को भारी नुक्सान झेलना पड़ा है।
























