
पंजाब के इस जिले मे फंडिंग के मामले में पहुंची एनआईए की टीम
चंडीगढ़, 22 नवंबर (विश्ववार्ता)पंजाब के मोगा जिले के चाडिक़ के गांव झंडेवाला में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब सुबह एनआईए ने गुरलाभ सिंह के घर में रेड की। एनआईए के साथ मोगा पुलिस भी है। टीम ने गुरलाभ सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर से करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की। हरप्रीत कौर के मुताबिक उसके पति पंजाब के हक की बात करते हैं। एनआईए ने उन्हें 24 नवंबर को चंडीगढ़ बुलाया है।





















