
अपनी मांगो को लेकर पंजाब यूनियन के वफद द्वारा जिला जालंधर ए.डी.सी. गौरव जैन को सौंपा मांग पत्र
कल से कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित रहकर करेंगे आमरण अनशन
चंडीगढ़, 21 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब में आपातकालीन सेवाएं पंजाब यूनियन के वफद द्वारा अपनी जायज मांगो को लेकर आज जिला लुधियाना में ए.डी.सी. गौरव जैन को मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री पंजाब के नाम सौंपा गया है। । इस संबंध में अध्यक्ष जसदीप सिंह चीमा ने कहा कि यूनियन पहले भी अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करती रही है।
इसके विरोध में कल यानि की 22 नवंबर से कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित रहकर आमरण अनशन शुरू करेंगे, जिसके तहत प्रतिदिन एक जिला बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसकी शुरुआत जिला मोहाली से की जाएगी। इस मौके पर राज्य प्रधान जसदीप सिंह जस्सी, प्रगट सिंह आदि 108 स्टाफ मैंबर हाजिर थे।
पूरे पंजाब के कर्मचारियों में गुस्से की लहर है उनका कहना है कि हर बार सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद सरकार द्वारा एक सब कमेटी जिसमें स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, एन. आर.आई. मामले मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल थे, उनके साथ हुई बैठकें भी बेनतीजा रही हैं।























