
मनीमाजरा मे मिठाई की दुकान में लगी भयानक आग से हुआ जोरदार धमाका, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 21 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ के मनीमाजरा से बडी खबर सामने आ रही है जहांं एक मिठाई की दुकान पर भयानक आग लगने से रसोई में रखे गैंस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ जिस कारण इलाके मे हडकंप मच गया हर तरफ भगदड जैसा माहौल बन गया।
जानकारी अनुसार पता चला है कि आग मिठाई के ऊपरी हिस्से में लगी जिसके बाद सिलेंडरो मे आग ने भयानक रूप ले लिया आग में कई सिलेंडर फट गए, जिसके बाद आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया। इस दौरान इतना जोर से धमाका हुआ कि आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकाल आए। सूचना मिलते ही मौके फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंची जिन्होंने ढाई घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने वाली जगह पर एक जनरेटर और बैटरी भी रखी हुई थी। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान होने की सूचना है।























