
पंजाब मे आज अगर इस हाईवे से जाने का कही प्लान बना रहे है तो यह खबर पढकर जरूर जाये
जानिये क्या है कारण
चंडीगढ़, 21 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे किसान एक बार फिर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज जालंधर-लुधियाना हाईवे पर किसान संगठन गन्ने के रेट में बढ़ौतरी तथा अन्य मांगों को लेकर धरना लगाने जा रहे हैं।
इस संबंध में बीके दोआबा के सूबा प्रधान मंजीत सिंह राए ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस धरने में शामिल होने की अपील की गई है। यह धरना धन्नोवाली फाटक के पास लगाया जा रहा है, जिसके चलते जालंधर-फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पूरी तरह से जाम रहेगा।





















