
पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई खत्म, लिये गये कई अहम फैसले
वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रैस कॉफ्रैस कर अहम फैसलो की जानकारी की सांझी
इस तारिख को पंजाब विधानसभा सत्र बुलाने को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 20 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता खत्म हो गई है। इस दौरान काफी अहम फैसले लिए गए जिसकी जानकारी वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पत्रकारवार्ता के सामने सांझी की है। सी.एम. मान ने 16वीं विधानसभा का 5वां समागम बुलाने की मंजूरी दी है। विधानसभा सत्र इसी महीने बुलाने का फैसला लिया गया। यह सत्र 2 दिन चलेगा।
बता दें कि 28 व 29 नवंबर 2023 को यह सत्र बुलाया गया है। हरपाल चीमा ने बताया कि 2 दिन बुलाए गए सत्र में अलग-अलग पैडिंग बिल पास किए जाएंगे। महाराजा भूपिंदर यूनवर्सिटी पटियाला में नई आसामियों की रचना की गई। यूनिवर्सिटी में 9 पदों को मंजूरी दी गई है ताकि काम को सुचारू ढंग से चलाया जाए। कैबिनेट बैठक में काफी सारे कैदियों को कुछ केसों में रिहा किया गया और कई कैदियों के केस रद्द किए गए हैं।
जिक्रयोग्य है कि पिछले सत्र में सियासत काफी गरमा गई थी। गर्वनर ने पिछले सत्र को गैर-कानूनी करार दिया था। पहले दिन ही कार्रवाई मुलतवी करनी पड़ी थी। उस सत्र दौरान कोई बिल भी पेश नहीं हुआ था।





















