
चंडीगढ़ फर्नीचर शोरूम में लगी आग से सारा सामान जलकर हुआ राख
चंडीगढ़, 20 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में देर रात एक फर्नीचर शोरूम में आग लग गई।
दमकल विभाग के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम सोमवार को मौके पर जाकर इसकी पड़ताल करेगी। शोरूम के अंदर लकड़ी का फर्नीचर होने के कारण आग काफी तेज भडक़ गई थी। शोरूम में फर्नीचर पर लगे केमिकल के कारण भी इस आग ने विकराल रूप ले लिया था। जिसके बाद मौके पर पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंची। करीब चार घंटे के ऑपरेशन के बाद सुबह चार बजे आग पर काबू पाया गया। आग में लाखों रुपये का फर्नीचर जल गया है।
मौके पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के फायर टेंडर के अलावा दूसरे और स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां बुलानी पड़ी। करीब 1:30 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था, लेकिन पूरा ऑपरेशन सुबह 4 बजे तक चला।





















