
पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक मुख्यमंत्री मान की अध्यक्षता मे जारी
पंजाब की 16वीं विधानसभा के आगामी सत्र की तारिखों का आज हो सकता है ऐलान
चंडीगढ़, 10 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक मुख्यमंत्री मान की अध्यक्षता मे जारी हैै। अहम बैठक में 16वीं विधानसभा के आगामी सत्र की तारीखों का एलान किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार पंजाब विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि इस फैसले पर अभी कैबिनेट द्वारा औपचारिक मोहर नहीं लगाई गई है।
बताया जा रहा है कि आज होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित करने के फैसले पर औपचारिक मोहर लग सकती है।
पंजाब सिविल सचिवालय में सोमवार सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में राज्य सरकार मुलाजिमों को दिवाली पर कुछ नहीं दिए जाने की नाराजगी भी दूर कर सकती है और बकाया डीए की राशि में से कुछ न कुछ मुलाजिमों को मिल सकता है। सरकारी मुलाजिम बकाया डीए को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं और सोमवार दोपहर को ही वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में कैबिनेट सब-कमेटी ने चार कर्मचारी संगठनों को बातचीत के लिए चंडीगढ़ बुलाया है।























