पंजाब व हरियाणा के किसान आज करेंगे बड़ा प्रदर्शन, सरकार के फरमान वापस करवाने की तैयारी में किसान
डीसी ऑफिस घेरने का किया ऐलान
चंडीगढ, 20 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब और हरियाणा के किसानों ने एक बार फिर बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद पराली जलाने के मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा सरकार के फैसले के खिलाफ किसान डीसी कार्यालय का घेराव करने की तैयारी कर रहे है।
पंजाब और हरियाणा में किसानों ने डीसी ऑफिस घेरने का ऐलान किया है। वहीं, ऐलान किया गया है कि किसानों को पराली जलाने पर जुर्माना नहीं देना होगा। यह आदेश उलट दिया जाएगा।दरअसल, पंजाब में सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 400 किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं कई किसानों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। अकेले अमृतसर में करीब 6.50 लाख किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।
पंजाब में करीब 400 किसानों पर दर्ज हुई एफआईआर

आपको बता दें कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं के बढऩे के बाद भगवंत मान सरकार ने सख्त रवैया अपनाते हुए 400 से ज्यादा किसानों पर एफआईआर दर्ज की. पराली जलाने को लेकर किसानों पर जुर्माने किए जा रहे है. अकेले अमृतसर जिले की बात करें तो यहां के किसानों से अब तक 6.50 लाख रुपए का जुर्माना लिया जा चुका है. जिसको लेकर अब किसान संगठन एकजुट हो रहे है. उन्होंने ऐलान किया है कि 20 नवंबर को पंजाब और हरियाणा के किसान सभी डीसी ऑफिसों का घेराव करेंगे।
किसानों संगठन एक तरफ किसानों को फाइन ना देने की अपील कर रहे ह. वहीं दूसरी तरफ सरकार से फाइन वापस करने की मांग कर रहे है. किसान संगठनों का कहना है कि पासपोर्ट रद्द करना, किसानों को लाल लकीर में रखना सरकार ये सभी फरमान वापस लें. वहीं किसानों पर दर्ज एफआईआर भी रद्द की जाएं। पंजाब की बात करें तो सरकार के सख्ती के बाद पराली जलाने की घटनाओं में 50 प्रतिशत तक की कमी आई है. अभी बीते दिनों पराली जलाने के 1150 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं शनिवार को प्रदेश में पराली जलाने के मामलों की संख्या घटकर 637 पर पहुंची।