
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय टीम को दी फाइनल की शुभकामनाएं
पढिये टवीट करते हुए क्या लिखा
चंडीगढ़, 19 नवंबर (विश्ववार्ता) आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे भारत व ऑस्टट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग होगी। सबकी नजरें टीम इंडिया पर है। वहीं क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भारतीय टीम को शनिवार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि खेल ने हमेशा लिंग, क्षेत्र, भाषा, धर्म एवं वर्ग से परे देश को एकजुट किया है। अहमदाबाद में 2023 विश्व कप क्रिकेट फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।
मेरी प्यारी टीम इंडिया के खिलाड़ियों,
सबसे पहले इस वर्ल्ड कप के दौरान आपके खेल और टीम वर्क के लिए आपको बहुत सारी बधाई।
आपने पूरे देश को लगातार खुशी और गौरव के पल दिए हैं। इस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच तक की आपकी यात्रा में बहुत बड़े संदेश हैं। वो संदेश एकता, कड़ी मेहनत और संकल्प का… pic.twitter.com/OuOpNjj4YN
— Congress (@INCIndia) November 18, 2023























