
विश्वकप-2023 मे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला आज
अहमदाबाद में भारत ने 58प्र्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया ने 67प्रतिशत मैच जीते
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज होगा महामुकाबला
दोनो टीमों के बीच बन रहा है 20 साल पुराना अदभुत संयोग, भारत चौथी बार खेलेगा विश्वकप का फाइनल
चंडीगढ़, 19 नवंबर (विश्ववार्ता): विश्वकप का रोमांच अपने पूरे चरम पर है सभी टीमे को मात देकर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में आज आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को यह मुकाबला खेला जाएगा। वनडे वल्र्ड कप का ये मुकाबला आज दोपहर 2:00 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 1 लाख 32 हजार की दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में पहली बार किसी आईसीअसी टूर्नामेंट का फाइनल होगा। स्टेडियम की पिच पर वल्र्ड कप 2023 में 4 मैच हुए। 3 बार चेज करने वाली और महज एक बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। लेकिन अहमदाबाद के पिच क्यूरेटर का कहना है, ‘फाइनल की पिच थोड़ी धीमी रहेगी और पहले बैटिंग में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम को फायदा पहुंचेगा। हालांकि रन चेज में अगर ओस आई तो कोई भी टारगेट हासिल किया जा सकेगा।’
अहमदाबाद में भारत ने 19 और ऑस्ट्रेलिया ने 6 वनडे खेले हैं। भारत को यहां 11 में जीत और 8 में हार मिली। जबकि ऑस्ट्रेलिया को यहां 4 में जीत और महज 2 में हार का सामना करना पड़ा। यानी टीम इंडिया ने 58त्न और ऑस्ट्रेलिया ने 67त्न मैच जीते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2011 में वनडे वल्र्ड कप का क्वार्टर फाइनल भी इसी मैदान पर खेला गया। तब भारत को 5 विकेट से जीत मिली था। 2023 के वल्र्ड कप में भारत ने अहमदाबाद में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 33 रन से करीबी जीत दर्ज की। दोनों टीमें टूर्नामेंट में दूसरी बार मैच खेलेंगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद विश्व कप का फाइनल होगा। पिछली बार टीम इंडिया 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग में हार गई थी। रोहित शर्मा की धाकड सेना इस बार उस हार का बदला लेने उतरेगी।
भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया था। वह 12 साल बाद फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया।
ऑस्ट्रेलिया की टीम 2003 विश्व कप में जब चैंपियन बनी थी तब उसने सभी 11 मैच जीते थे। कंगारू टीम ने फाइनल में भारत को हराने से पहले उसे ग्रुप राउंड में भी हराया था। तब भारतीय टीम ने कुल आठ मैच जीते थे। अब 2023 विश्व कप की बात करें तो भारतीय टीम लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है और उसकी नजर 11वीं जीत हासिल कर खिताब जीतने पर है। भारत ने ग्रुप राउंड में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और अब फाइनल में भी उसे शिकस्त देने का अवसर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में कुल आठ मैच जीतकर फाइनल तक पहुंची है और वह अगर अहमदाबाद में हारती है तो आठ जीत के साथ ही सफर का समापन करेगी।
भारत चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार खिताब जीता था। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। तब सौरव गांगुली कप्तान थे। इसके आठ साल बाद 2011 में जब भारत फाइनल में पहुंचा तो उसने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया।





















