
विश्व कप फाइनल मुकाबले को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने लिया यू-टर्न
नियमों के तहत म्यूजिक बजाने पर नही कोई पाबंदी
चंडीगढ़, 18 नवंबर (विश्ववार्ता) रविवार को होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में यदि भारत जीतता है तो चंडीगढ़ के लोग जश्न में पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे इस फैसले पर चंडीगढ प्रशासन ने यू-टर्न लेते हुए अब अनुमति के साथ बड़ी स्क्रीन पर मैच देख सकते हैं नियमों के अनुसार म्यूजिक बजाने पर भी कोई पाबंदी नहीं है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल-रविवार- को अहमदाबाद में होने वाले आईसीसी वल्र्ड कप-2023 के फाइनल मैच को लेकर जारी किए गए आदेशों पर चंडीगढ़ प्रशासन ने यू-टर्न ले लिया है।
शहर में हर तरह के सेलिब्रेशन पर रोक लगाने वाले आदेश प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर वापस ले लिए हैं। चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से शनिवार दोपहर में जारी नए आदेशों के मुताबिक, अब शहर में किसी भी सार्वजनिक जगह पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखे और दिखाए जा सकेंगे। ये ओपन स्क्रीन लगाने के लिए शनिवार शाम 7 बजे तक चंडीगढ़ के ष्ठष्ट ऑफिस में परमिशन के लिए अप्लाई किया जा सकता है।























