
पंजाब सीएम मान द्वारा आज होशियारपुर को दिया गया 850 करोड़ का बड़ा पैकेज
पंजाब मे शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है- दिल्ली सीएम केजरीवाल
चंडीगढ़, 18 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल होशियारपुर में विकास क्रांति रैली में पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब में बहुत काम हुआ है…उत्कृष्ट स्कूल बनाए जा रहे हैं। अमृतसर में एक सरकारी स्कूल बनाया गया है। ऐसा ही स्कूल होशियारपुर में बनाया जा रहा है… अब गरीबों, किसानों और मजदूरों के बच्चे बड़े स्कूलों में पढ़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि आप ही एकमात्र पार्टी है जो कहती है कि हमें वोट दो, हम आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे।
सी.एम. मान द्वारा होशियारपुर के लिए 850 करोड़ का बड़ा पैकेज दिया गया है। साथ ही ऐलान किया कि होशियारपुर में पंजाब का चौथा मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा।
अरविंद केजरीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि हम होशियारपुर के लिए बड़ा व ऐतिहासिक पैकेज लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर को इतना बड़ा पैकेज कभी किसी नेता या मुख्यमंत्री ने नहीं दिया है जितना हम दे रहे हैं। इस पैकेज से होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। सडक़ें, प्लेग्राउंड, लायब्रेरी आदि बनेंगे जिससे होशियारपुर में खुशहाली आएगी व जिले की तरक्की होगी।
उन्होंने कहा कि 1947 के बाद पंजाब में पटियाला, फरीदकोट, मोहाली में ही मेडिकल कॉलेज बने हैं। लेकिन आम आदमी की सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, मलेरकोटला व मोगा 5 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा कर दी है। पंजाब के स्टूडेंट्स को युक्रेन जैसे छोटे से देश में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता है, लेकिन अब पंजाब में मेडिकल कॉलेज ज्यादा बनेंगे, ताकि पंजाब के बच्चे पंजाब में ही डॉक्टरी की पढ़ाई पुरी करें। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के मेडिकल कॉलेज में 400-500 बैड का अस्पताल बनेगा, 100 स्टूडेंट्स को हर साल डिग्री मिलेगी।। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में 550 गांवों के अंदर प्ले ग्राउड बनेंगे ताकि बच्चे नशों की तरफ न जाएं, लायब्रेरियां बनेंगी।
उन्होंने कहा कि 850 करोड़ रुपए के पैकेज में होशियारपुर में 33 मोहल्ला क्लीनिक बनेंगे। पुरे पंजाब में 650 मोहल्ला क्लीनिक बने हैं। सारी दवाईया टैस्ट प्री होंगे, जो दवाइयां डॉक्टर लिखकर देगा वह अस्पताल की खिडक़ी पर मिलेंगी।























