
पंजाब के इस इलाके में एएसआई की गोलियां मारकर हत्या, इलाके मे मचा हडकंप
डयूटी से घर जाते समय दिया वारदात को अंजाम
चंडीगढ़, 17 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जंडियाला गुरु में ए.एस.आई. सरूप सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। देर रात ड्यूटी से घर जाते समय बेखौफ हमलावरों की ओर से वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान एएसआई सरूप सिंह के रूप में हुई है। सरूप सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्या, आम्र्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ए.एस.आई . सरूप सिंह अमृतसर देहताी के नवां गांव चौकी पर तैनात था। यह उक्त घटना रंजिश के चलती की गई है या कोई और वजह है इसे लेकर अभी तक साफ नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं बता दें कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।























