
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने सीएम मान को भेजा कानूनी नोटिस
दिया इतने दिनो का अल्टीमेट, पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 17 नवंबर (विश्ववार्ता):: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सीएम भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजा है। सुखबीर सिंह बादल ने यह नोटिस मुख्यमंत्री द्वारा बालासर फार्म हाउस को लेकर दिए गए बयान के चलते भेजा है।
सुखबीर सिंह बादल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से 5 दिन के अंदर लिखित में माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझ पर और मेरे परिवार पर गलत आरोप लगाए हैं। उन्होंने नोटिस में यह भी कहा है कि अगर मुख्यमंत्री ने तय समय के अंदर माफी नहीं मांगी तो वे मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
जिक्रयोग्य है कि सी.एम. मान ने 1 नवंबर को पी.ए.यू. लुधियाना में खुली बहस दौरान हरियाणा स्थित बालासर फार्म व बालासर नहर निकालने का बादल परिवार पर दावा ठोका था जिसे लेकर सुखबीर बादल ने प्रतिक्रिया दी है कि बालासर फार्म उनके पिता जी को ससुराल परिवार ने दिया था। सुखबीर बादल ने नोटिस के जरिए सी.एम. मान पर घटिया स्तर की टिप्प्णी देने का आरोप लगाया है।





















