
आज पंजाब सीएम भगवंत मान इस जिले का करेगें दौरा
मेडिकल कॉलेज से जुड़े कई प्रोजैक्टों का करेंगे उद्घाटन, युवाओं के लिए कर सकते है कुछ बड़े ऐलान
चंडीगढ़, 17 नवंबर (विश्ववार्ता):पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज अमृतसर जिले मे कुछ ही देर मे पहुंचेगे। सीएम मान सरकारी मेडिकल कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में सीएम शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर करीब 3 बजे शुरू होगा, जहां वह मेडिकल कॉलेज से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे। उम्मीद है कि सीएम भगवंत सिंह मान पंजाब के युवाओं के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समय-समय पर राज्य की जनता के लिए ऐलान करते आ रहे हैं। गत दिवस करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस के अवसर पर हो रहे समारोह में भी उन्होंने युवाओं के रोजगार और पंजाब पुलिस में भर्तियों को लेकर जैसे कई बड़े ऐलान किए थे।























