
चंडीगढ़ प्रशासन ने किया कई अफसरों के विभागों में फेरबदल
ज्वाइनिंग के बाद बदले अधिकारियों के चार्ज
चंडीगढ़, 17 नवंबर (विश्ववार्ता):चंडीगढ़ प्रशासन ने एक पीसीएस व एचसीएस की ज्वाइनिंग के बाद कई अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। पीसीएस जगदीप सेगल को एडमिनिस्ट्रेटर मार्केट कमेटी एवं एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिशनर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयम गर्ग से मार्केट कमेटी के एडमिनिस्ट्रेटर का चार्ज वापिस ले लिया गया है। एचसीएस ईशा कंबोज को ज्वाइंट कमिशनर मयूनिसिपल कारपोरेशन लगाया गया है।
यह पोस्ट खाली पड़ी थी। दानिक्स कैडर के अखिल कुमार को एडीशनल सेक्रेट्री, एस्टाब्लीशमेंट तैनात किया गया है। पहले जो चार्ज उनके पास हैं वह ऐसे ही रहेंगे। पीसीएस रोहित गुप्ता को ज्वाइंट सेक्रेट्री, अर्बन प्लानिंग एंड मेट्रो लगाया गया है। इस पोस्ट पर पहले पीसीएस सौरभ अरोड़ा थे जिन्हें रिलीव कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें ज्वाइंट सेक्रेट्री कॉ-ऑपरेशन का पदभार दिया गया है। यहां से एचसीएस संयम गर्ग को रिलीव कर दिया गया है।
जो चार्ज रोहित गुप्ता के पास पहले हैं वह पूर्व की भांति रहेंगे। सौरभ कुमार अरोड़ा को ज्वाइंट सेक्रेट्री एक्साइज एंड टैक्सेशन का प्रभार दिया गया है। जो प्रभार उनके पास पहले हैं वह रहेंगे। सेक्रेट्री पर्सनल अजय चगती ने प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की मंजूरी के बाद यह आदेश जारी किये।























