
पंजाब के इस जिले मे दर्दनाक सडक़ हादसे मे टयूसन से लौट रहे 3 विद्यार्थियों की मौत
परिवार मे मची चीख पुकार
चंडीगढ़, 16 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के बरनाला जिले की तहसील तपा इलाके में उस समय चीख पुकार मच गर्ई जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन विद्यार्थियों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव घुनस के रहने वाले 3 विद्यार्थी देर रात तपा मंडी से ट्यूशन पढक़र अपनी मोटरसाइकिल पर गांव घुनस जा रहे थे। इस दौरान स्कूली विद्यार्थी की अचानक सामने से आ रहे मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
उन्हें गंभीर रुप से घायल हालत में इलाज के लिए तपा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया पर इस हादसे में तीन स्कूली विद्यार्थियों की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से घायल विद्यार्थी को बठिंडा अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना तपा के एस.एच.ओ. गुरविंदर सिंह ने बताया कि इस दर्दनाक घटना में तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई है और एक का इलाज चल रहा है। गांव के परिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मृतक युवकों में गांव घुनस के 2 अमृतधारी विद्यार्थी और एक विद्यार्थी तहसील तपा का रहने वाला था।





















