

शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी मे निकाली गई साइकिल रेैली
पंजाब सीएम मान ने रैली को किया संबोधित
चंडीगढ़, 16 नवंबर (विश्ववार्ता) लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आज शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर साइकिल रैली निकाली जा रही है। इसे पंजाब सीएम भगवंत मान ने हरी झंडी दिखाई।
रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम सभी ने मिल-झुल पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। आज शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहीदी दिवस के अवसर पर युवाओं को प्रेरित करने के लिए ‘नशा विरोधी साइकिल रैली’ निकाली जा रहा है।
रैली के शुरू होने से पहले पीएयू में मंच से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस रैली का मकसद युवाओं में बढ़ रहे नशे को दूर करना है। सीएम ने कहा कि पंजाब में युवाओं को नशे की आदत लग चुकी है जिसे छुड़ाना बहुत जरूरी है। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बढ़ता नशा पूर्व सरकारों की कारगुजारी का नतीजा है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नशा तस्करों को पकड़ रही है और उन पर केस दर्ज कर अंदर कर रही है। आज बड़े पैमाने पर तस्कर पकड़े जा रहे हैं। यह सरकार की नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई का परिणाम है फिर भी नशे को जागरूकता से और इस पर कुठाराघात करके ही नशा खत्म किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आज पहली बार अखबारों में करतार सिंह सराभा जी और उनके 7 अन्य साथियों की तस्वीरें भी छपी हैं। कुल 8 लोगों को फांसी दी गई और 7 लोगों से कभी किसी ने पूछा ही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों को पता था कि आजादी आएगी पर इसके बाद देश किस हाथ जाएगा, इस बात का उसे डर था। उन्होंने लोगों से शहीदों का डर ख़त्म करने को कहा और पंजाब को एक समृद्ध और रंगीन पंजाब बनाने को कहा। अब पंजाब प्रगति की ओर बढ़ रहा है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने पंजाब पुलिस के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस में हर साल भर्ती करेगी और युवा नशे से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें, पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है।























