
पंजाब मे जिला शिक्षा अफसरों को जारी हुए ये आदेश
चंडीगढ़, 15 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे दफ्तर डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन (सैकेंडरी), पंजाब द्वारा समूह जिला शिक्षा अफसर (सै.सि.) को आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश प्रिंसिपल, उप जिला शिक्षा अफसरों से बतौर जिला शिक्षा अफसर व सहायक डायरेक्टर की पदोन्नित से संबंधित है।
सभी जिलों में काम कर रहे प्रिंसपील, उप जिला शिक्षा अफसर जिनकी लिस्ट पहले ही भेजी जा चुकी है, उन अधिकारियों से सहमति व असहमति ली जाए कि वे भविष्य में बतौर जिला शिक्षा अफसर, सहायक डायरेक्टर की पदोन्नति लेने के चाहवान है या नहीं। इस सहमति, असहमति पत्र जारी होने पर 3 दिन के अंदर-अंदर दफ्तर की ई-मेल [email protected] पर जानकारी भेजी जाए।























