
पंजाब के इस जिले की मंडी में विजिलेंस की रेड से मचा हडकंप
अधिकारियों की ओर से स्टॉक को मेंटेन करने वाले दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला
चंडीगढ़, 15 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने भ्रष्टाचार के युद्ध छेड रखा है इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पठानकोट जिले मे सरना दाना मंडी व नरोट जैमल सिंह की मंडी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब इस दाना मंडी में बीती रात अचानक विजिलेंस ने रेड कर जांच शुरू कर दी। अभी तक विजिलेंस विभाग के अधिकारियों की ओर से इस पूरे मामले को लेकर कोई भी जानकारी मीडिया के साथ सांझी नहीं की गई।
बीती रात सरना दाना मंडी में विजिलेंस की ओर से की गई रेड के दौरान विभाग के अधिकारियों की ओर से दाना मंडी में पड़ी धान की बोरियों की जहां गिनती की गई वहीं उन्होंने स्टॉक को मेंटेन करने वाले दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला। खासकर उन्होंने इस बात पर ध्यान दिया कि आखिर इस दाना मंडी में धान की कितनी परचेज की गई है क्या कहीं दूसरे राज्यों से धान लाकर तो नहीं इस मंडी में बेचा जा रहा।
उल्लेखनीय है कि धान की प्रचेज में कथित धांधली की सूचना को देखते हुए फूड सिविल सप्लाई और कंज्यूमर अफैयर के सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह ने विजिलेंस को मामले की छानबीन के लिए पत्र के माध्यम से कहा था। अधिकारियों का मानना है कि 4.7 लाख मीट्रक टन धान की कथित धांधली प्रचेज हो सकती है इसको अत्यंत गंभीर मानते हुए पत्र में लिखा गया है कि धान की मंडियो में आवाजाही को पैट्रन को देखते हुए ऐसा लगता है कि कुछ गलत हुआ है। दीवाली वाले दिन जबकि छुट्टी होती है और किसानों को भी पता होता है कि दीवाली के चलते स्टाफ, लेबर और आढ़तिया बहुत कम होते हैं ऐसी स्थिति में 4.7 लाख टन धान उस दिन मार्कीट कमेटी के अधिकारियों ने किताबों में दर्ज की। इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि कुछ तत्वों द्वारा धान की रिसाइकल की है और कथित रूप से फेक खरीददारी हुई है।





















