
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द आयेंगे चंडीगढ
चंडीगढ प्रशासन तैयारियों मे जुटा, पुलिस कर्मियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़, 14 नवंबर (विश्ववार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ पहुंच रहे है। चंडीगढ़ में दिसंबर के पहले सप्ताह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा लगभग तय है। इसके लिए प्रशासन अपनी तैयारी में जुटा है। गृहमंत्री अमित शाह चंडीगढ़ में 44 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और 700 कॉन्स्टेबल को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। उनकी भर्ती प्रक्रिया विभाग ने पूरी कर ली है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ एयर फोर्स हेरिटेज सेंटर भवन में 88 करोड़ रुपये की लागत से बने देश के पहले सेंटर फॉर साइबर ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी सेंटर का उद्घाटन करेंगे.
अमित शाह 44 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और 700 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. विभाग ने उनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है. उनके प्रमाण पत्रों की जांच और मेडिकल जांच भी 25 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी. इसके अलावा, शहर में तैयार 375 करोड़ रुपये की 10 से अधिक परियोजनाओं का भी गृह मंत्री उद्घाटन करेंगे. चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में तैयार सभी प्रोजेक्ट की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है.
आपको बता दें कि पुलिस को 25 टाटा सफारी मिलेंगी गृह मंत्री अमित शाह पुलिस विभाग के नए एसआई और कांस्टेबल की ज्वाइनिंग के साथ ही पुलिस विभाग को करीब 25 टाटा सफारी गाडिय़ां देंगे. टाटा सफारी गाड़ी 3 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदी गई है. शहर में विरोध प्रदर्शन और अन्य उपद्रवी घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस को लगभग 75 लाख रुपये की लागत से कमांड और कंट्रोल वाहन भी दिए जाएंगे।























