
रेमंड के एमडी गौतम सिंघानिया ने 32 साल के बाद पत्नी से अलग होने का किया एलान
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये कहा
चंडीगढ़, 13 नवंबर (विश्ववार्ता) : एक वक्त था, जब ‘द कंप्लीट मैन’ से लेकर ‘फील्स लाइक हैवन’ के बिना भारत में शादियां अधूरी मानी जाती थी। आज उसी रेमंड के मालिक की शादी अब टूट गया है। 32 सालों के बाद रेमंड के एमडी और चेयरमैन गौतम सिंघानिया अपनी पत्नी से अलग हो गए है। उन्होंने खुद इसका ऐलान एक्स ( पूर्व ट्विटर) पर किया है। रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया ने सोमवार को इसका खुलासा सोशल मीडिया पर किया।
गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी सिंघानिया 32 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं। इससे पहले वो अपने पिता के साथ रिश्तों को लेकर विवादों में रहे थे। रेमंड्स के फाउंडर और मालिक विजयपत सिंघानिया और उनके बेटे गौतम सिंघानिया के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। गौतम सिंघानिया ने लिखा, “जैसा कि मैं हाल के दिनों में हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम पर विचार कर रहा हूं, हमारे जीवन के आसपास बहुत सारी बेबुनियाद अफवाहें और गपशप फैलाई गई है, जो ‘हमारे शुभचिंतकों द्वारा नहीं फैलाई गई हैं. मैं उससे अलग हो रहा हूं, जबकि हम अपने दो अनमोल हीरे निहारिका और निसा के लिए सबसे अच्छा काम करते रहेंगे.”





















