
चंडीगढ़ मेयर ने शहरवासियों को दिया दिवाली का बडा तोहफा
इस तारिख से दोपहिया वाहनों की पार्किंग मुफ्त
चंडीगढ़, 13 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर ने कहा है कि यह शहरवासियों के साथ बाजारों में आने वाले लोगों के लिए दिवाली का तोहफा दिया है उन्होंने कहा कि हाल ही में सदन ने नगर निगम की ओर से संचालित सभी पार्किंग स्थलों में दोपहिया वाहनों के लिए मुफ्त पार्किंग के एजेंडे को मंजूरी दी है। अभी वह टेंडर होना है। ऐसे में लोगों को लाभ मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए, इसलिए एक दिसंबर से दोपहिया वाहनों का पार्किंग शुल्क देने से छूट दी जाएगी।
वर्तमान में शहर की लगभग सभी 89 पार्किंग नगर निगम खुद चला रहा है। अभी दोपहिया वाहन की पार्किंग के लिए लोगों को सात रुपये चुकाने पड़ते हैं। पिछले काफी समय से दोपहिया वाहनों की पार्किंग को मुफ्त करने के लिए नगर निगम में विचार-विमर्श चल रहा था लेकिन वित्तीय नुकसान को देखते हुए मामले पर अंतिम फैसला नहीं लिया जा रहा था। अब दिवाली से एक दिन पहले एक दिसंबर से पार्किंग मुफ्त करने की घोषणा कर दी गई है। निगम का दावा है कि आने वाले कुछ महीनों में शहर की पार्किंग अगर कोई कंपनी भी चलाएगी तो भी दोपहिया वाहनों की पार्किंग मुफ्त ही रहेगी।























