उत्तराखंड में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन टनल धंसी, 36 मजदूर फंसे
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मजदूर सुरक्षित
चंडीगढ़, 12 नवंबर (विश्ववार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात एक बड़े हादसे में करीब 36 मजदूरों की जान मुश्किल में फंस गई है यहां भूस्खलन की वजह से ब्राह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक नवयुगा कंपनी की निर्माणाधीन टनल का 50 मीटर हिस्सा धंस गया।
उस समय वहां काम कर रहे हैं 36 मजदूर टनल गिरने के बाद अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य चल रहा है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जिला प्रशासन का दावा है कि जिस बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है और टनल धंसी है, उसमें राहत और बचाव कार्य में कम से कम दो से तीन दिनों का वक्त लग सकता है।
जिला प्रशासन के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ फायर सर्विस, 108 इमरजेंसी सेवा के कर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. बचाव अभियान के दौरान बाहर निकल जाने वाले मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए घटनास्थल पर पांच एंबुलेंस को भी रखा गया है।
























