
पंजाब के इस जिले मे सुबह घर मे घुसकर महिला पर ताबडतोड बरसाई गोलियां
महिला ने मौके पर ही तोडा दम
चंडीगढ़, 11 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब में वारदातें बढ़ती ही जा रही है। अमृतसर के सठियाला में शनिवार सुबह एक महिला की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान परमजीत कौर पत्नी अमरजीत सठियाला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने घर में घुसकर महिला पर फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
इस दौरान परिवार वालों व मोहल्ला निवासियों ने तुरन्त महिला को बाबा बकाला के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस को एक पिस्टल बरामद हुआ। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा हर एंगल से जांच की जा रही है।





















