
दिवाली से एक दिन पहले ही परिवार की उजडी खुशियां, बेटे की हुई दर्दनाक मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 11 नवंबर (विश्ववार्ता): दिवाली से एक दिन पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा, पायल-दोराहा रोड पर गांव शाहपुर के पास हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जगवंत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव रोहणो कलां थाना सदर खन्ना जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाते हुए मृतक के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि वह अपने साले के लडक़े गुरमुख सिंह को मिलने के लिए गांव आया था, जहां उसका लडक़ा जगवंत सिंह भी आ गया।
वापसी के समय वह अपने साले के लडक़े के मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव रोहणो कलां के लिए चल पड़ा, जबकि उसका बेटा जगवंत सिंह अपने मोटरसाइकिल पर वापिस जा रहा था। जब उसका लडक़ा जगवंत सिंह गांव शाहपुर स्थित भ_े पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल के चालक ने उसके बेटे को बड़ी लापरवाही से टक्कर मार दी।





















