
धर्मनगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव 24.60 लाख दीये जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड
सीएम योगी करेंगे राम का राजतिलक; कुल इतने देशों के राजदूत होंगे शामिल
दीयों की गणना गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम करने में जुटी
चंडीगढ़, 11 नवंबर (विश्ववार्ता) अयोध्या में दीपोत्सव आज, 24.60 लाख दीये जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, सीएम योगी राम का राजतिलक करेंगे; 52 देशों के राजदूत शामिल होंगे , दीपोत्सव के लिए अयोध्या रोशनी से नहा उठी है। ऐसी सजावट हुई है कि मानो देवलोक पृथ्वी पर उतर आया हो। चमचमाती सडक़ें, एक रंग में रंगे भवन और आकर्षक लाइटिंग के साथ रामकथा आधारित 15 तोरणद्वार और कई स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं। शनिवार को दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा।
इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिये अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे।
शुक्रवार की देर शाम तक दीयों की गणना गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड की टीम करने में जुटी रही। शनिवार सुबह से दीपों में तेल व बाती डालने की प्रक्रिया शुरू होगी। शाम को सभी घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। अवध विश्वविद्यालय के युवा फिर इतिहास रचेंगे। इसको लेकर वालंटियर्स में गजब का उत्साह दिख रहा है।
दीये में तेल भरने के लिए एक-एक लीटर सरसों की बोतल दी जाएगी। हर एक दीये में 30 एमएल तेल डाला जाएगा। दीये का ऊपरी हिस्सा कुछ खाली रखा जाएगा, ताकि तेल घाट पर न गिरे। एक लीटर तेल की बोतल खाली होने के बाद पुन: उसी गत्ते में वापस सुरक्षित रखी जाएगी। दीये में तेल डालने के बाद बाती के आगे वाले भाग पर कपूर का पाउडर लगाएंगे, जिससे वालंटियर्स को दीये प्रज्ज्वलित करने में आसानी होगी।





















