
पंजाब सीएम मान ने अपने सभी मंत्रियों को घर बुलाकर दी दिवाली की शुभकामनाएं
चंडीगढ़, 10 नवंबर (विश्ववार्ता) आज धनतेरस के अवसर जहां पूरे देश मे यह त्यौहार बडी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है वही आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी मंत्रियों को अपने घर पर बुलाकर दिवाली की शुभकामनाए दी।
इस दौरान उनका पूरा परिवार व सभी मंत्री अपने परिवार सहित शामिल हैं जिनकी कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।
हलका संगरूर से विधायिका बीबी नरिंदर कौर भराज अपने नव जन्मे बेटे व पति के साथ पहुंची। वहीं सी.एम. मान व उनकी पत्नी विधायिका नरिंदर कौर भराज के बेटे गौद में उठाकर खिलाते हुए भी नजर आए।























