
पंजाब व ट्राईसिटी में धनतेरस पर बाजार हुए गुलजार
चंडीगढ़ में बर्तन बाजार मे जबरदस्त रौनक
चंडीगढ़, 10 नवंबर (विश्ववार्ता) आज धनतेरस के अवसर पर पूरे देश मे बाजार पूरे गुलजार हो रहे है वही पंजाब व चंडीगढ़ के के बाजारों मे रौनक देखते ही बन रही है, सेक्टरों की बाजारों के साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में दुकानें सज गई हैं। बर्तन एंड क्रॉकरी संगठन के अध्यक्ष नरेश गर्ग ने बताया कि इस साल बाजार में काफी रौनक है। शहर में बर्तन की 70 दुकान हैं।
धनतेरस और दिवाली के लिए चंडीगढ़ के बाजार सज गए हैं। धनतेरस के दिन बर्तन के साथ ही सोने चांदी खरीदना बेहद शुभ होता है। एक ओर जहां ज्वेलरी के शोरूम में लोगों ने धनतेरस के दिन भीड़ की आशंका को देखते हुए एडवांस बुकिंग कर ली है, वहीं बर्तन की दुकानों पर स्टील और पीतल के साथ ही क्रॉकरी की ढेरों रेंज ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।
सडक़ों पर खरीदारों की भीड़ गुरुवार को भी काफी संख्या में नजर आई। बाजार की रौनक को देखकर दुकानदार बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि कोरोना के कारण लंबे अंतराल के बाद बाजार में रौनक लौटी है। लोग खुलकर खरीदारी करने को तैयार हैं। इसलिए डिमांड के अनुसार भरपूर स्टॉक भी सजाया गया है। इस बार आभूषण के साथ बर्तन बाजार बूम आने की उम्मीद है।





















