
फिर विदेश से आई दुखदाई खबर, विदेश मे पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत
चंडीगढ़, 10 नवंबर (विश्ववार्ता) विदेश से एक बार फिर दुखदाई खबर सामने आ रही है जहां एक मां के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी अनुसार कनाडा मे पंजाबी युवक की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित बहल (28) पुत्र रौनक बहल निवासी भुलत्थ ब्लॉक के रूप में हुई है। उक्त युवक अपने बेहतर भविष्य के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कनाडा गया था।
जानकारी के मुताबिक, कनाडा के ब्रैमटन में रहने वाला युवक अमित बहल सडक़ पार कर रहा था, तभी अचानक सामने से एक अनियंत्रित कार आई और उसे टक्कर मार दी। मौके पर अमित गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह युवक पढ़ाई में बहुत होशियार था और अच्छे स्वभाव और नेक विचारों का मालिक था। दिवाली से पहले जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।





















