
पंजाब के इस जिले मे काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर पर चली सरेआम गोलियां
मचा दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 8 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले से खबर सामने आ रही है कि अमृतसर के सदर थानातंर्गत फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित भुल्लर एवेन्यू में बुधवार सुबह सैर कर रहे काउंटर इंटेलिजेंस विभाग के इंस्पेक्टर प्रभदीप सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी गई। उन्हें पहले से धमकियां मिल रही थी, इसलिए वे अकसर बुलेट प्रूफ जैकेट पहनते हैं। इसी बुलेट प्रूफ जैकेट से उनका बचाव हो गया।
जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभजीत फिरोजपुर में तैनात है। यह उक्त घटना अमृतसर स्थित भुल्लर एवेन्यू की है। यह भी जानकारी मिली है कि प्रभजीत को लंबे समय से धमकिया मिल रही थीं। बुलेट जैकेट पहने होने के कारण प्रभजीत का आज बचाव हो गया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल इस घटना के बारे में पुलिस ने कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है। पुलिस की ओर से उक्त घटना को लेकर जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभदीप सिंह उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने तरनतारन में विधायक के रिश्तेदार पर अवैध माइनिंग के आरोपों में केस दर्ज किया। इसके बाद उनका तबादला फिरोजपुर में कर दिया गया था।























