
चंडीगढ मे इतने हजार कर्मचारियों को दिपावली मिलेगा बडा तोहफा
प्रशासन ने जारी की अधिसूचना
चंडीगढ़, 8 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन ने दिवाली पर कर्मचारियों को बडा तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने लगभग 24 हजार कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता चार प्रतिशत की दर से बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। सूत्रों के अनुसार प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने 24 हजार से अधिक कर्मचारियों को मंगलवार को डीए और बोनस का तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने अक्टूबर में ही डीए में 4प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं ले सका था।
केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से 20 अक्तूबर 2023 को जारी अधिसूचना को यूटी के वित्त विभाग ने चंडीगढ़ में लागू कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के बेसिक वेतन में महंगाई भत्ता 42 से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसकी अधिसूचना 29 मार्च 2022 को जीएसआर नंबर 230 (ई) में की गई थी। यूटी प्रशासक ने मंगलवार को इसे अपनाते हुए केंद्र शासित प्रदेश में कार्यान्वित किया है। यूटी के वित्त एवं योजना अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के तहत बढ़े हुए डीए का लाभ चंडीगढ़ में कार्यरत सभी केंद्रीय कर्मचारियों के साथ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, दानिक्स और दानिप्स कैडर के अधिकारियों को मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार एडवाइजर एवं गृह सचिव ने मंगलवार को कर्मचारियों के डी ए और बोनस से जुड़ी फाइल को प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के सामने साप्ताहिक बैठक में रखा। बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रशासक से मंजूरी मिलने पर कर्मचारियों को बोनस और डी ए की किस्त एरियर सहित जारी करने का आदेश दे दिए हैं।





















