छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतार
पहले चरण के मतदान में 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
चंडीगढ़, 7 नवंबर (विश्ववार्ता) छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के 20 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतारें लगा कर खड़े हैं। चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने नौ बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जारी किए, जिसमें पूरी 20 सीटों पर 9. 93 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, यह शाम को 5 बजे तक चलेगी. पहले चरण में 90 में से राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और राजनांदगांव समेत चार अन्य जिलों की 20 सीटों पर मतदान अलग-अलग समय पर हो रहा है. 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे तो वहीं बाकी की 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.
कोंटा- 4. 21 प्रतिशत
बीजापुर- 4.5 फीसदी
दंतेवाड़ा- 10.1 प्रतिशत
चित्रकोट- 2.5 फीसदी
जगदलपुर- 6.41 प्रतिशत
बस्तर- 5.55 फीसदी
नारायणपुर- 11.00 प्रतिशत
कोंडागांव-14 फीसदी
केशकाल-12.8 प्रतिशत
कांकेर-15.09 फीसदी
भानुप्रतापुर- 16.9 प्रतिशत
अंतागढ़ – 17. 44 फीसदी
मोहला-मानपुर- 9.00 प्रतिशत
खुज्जी- 7.0 फीसदी
डोंगरगांव- 12.4 प्रतिशत
राजनांदगांव- 5.00 फीसदी
डोंगरगढ़- 9.0 प्रतिशत
खैरागढ़- 6.0 प्रतिशत
कवर्धा- 13.0 फीसदी
पंडरिया – 12.00 प्रतिशत