
पंजाब के जीरकपुर मे फिर पुलिस व शूटरों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां
पुलिस ने एक को दबोचा
चंडीगढ़, 7 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर से फिर बड़ी खबर पंजाब के जीरकपुर से आ रही है। बताया जा रहा है कि वी.आई.पी. रोड के पास कुछ शूटरों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है, जिस दौरान पुलिस ने एक शूटर को काबू कर लिया है। फायरिंग दौरान एक शूटर के पैर में गोली लगी है। जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, जब एनकाऊंटर दौरान एक खुंखार गैंगस्टर के शूटर को काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजीत उर्फ गुरी के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि दोनों युवक शकी हालातों में बाइक पर जा रहे थे, पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भाग निकले और फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की। जिस दौरान एक शूटर को काबू कर लिया गया है। दोनों शूटरों का गोल्डी बराड़ व लारैंस के साथ संबंध बताए जा रहे हैं। दोनों एक बड़े बिल्डर को टार्गेनेट करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ चल रही है तथा और खुलासे होने की संभावना है।





















