
ईडी की पंजाब के इस विधायक पर फिर बडी कार्रवाई
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में लिया हिरासत में
चंडीगढ़, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के अमरगढ़ से विधायकर जसवंत सिंह गज्जनमाजरा पर ईडी ने बडी कार्रवाई करते हुए उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ गत साल से ईडी जांच कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार अमरगढ़ से विधायकर जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को मीटिंग के दौरान ईडी की टीम लेकर चली गई है। बताया जा रहा है कि विधायक पार्टी वर्करों के साथ मीटिंग कर रहे थे इस दौरान ईडी की टीम आई और उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। सूत्रों से पता चला है कि उन्हें शाम तक ईडी मोहाली अदालत में पेश कर सकती है।
बताया जा रहा है कि मामला 40 करोड़ रुपए के लेन-देन का है। पिछले साल सितंबर में ईडी ने विधायक गज्जनमाजरा के घर से 32 लाख रुपए जब्त किए थे जिसके अब ईडी की टीम विधायक अपने साथ लेकर गई है। 40 करोड़ रुपए का बैंक फ्रॉड के मामले में ईडी के साथ सीबीआई जांच कर रही है। इस मुद्दे पर सियासत भी गरमा गई है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि केंद्र एजेंसियों द्वारा सिर्फ बदलाखोरी के लिए ऐसा किया जा रहा है।























