
पंजाब मंत्रिमंडल ने राज्य के कारोबारियों को दी बड़ी राहत
लंबित वैट के मामले को सुलझाने के लिए वन टाइम सेलटमेंट योजना को मंजूरी
चंडीगढ़, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता मे हुई जिसमे कई दिवाली के त्यौहार को देखते हुए कई बडे अहम फै सले लिये गये। इनमे पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के हजारों कारोबारियों को सरकार ने बड़ी राहत देते हुए लंबे समय से लंबित वैट के मामले को सुलझाने के लिए वन टाइम सेलटमेंट योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए हरपाल चीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री मान ने व्यापारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। जिन व्यापारियों को एक लाख रुपए तक का टैक्स देना है, उनका टैक्स माफ कर दिया गया है। इसके साथ ही इस टैक्स का सारा ब्याज और जुर्माना भी माफ कर दिया गया है। इससे 39,787 कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। इसी प्रकार जिन व्यापारियों का टैक्स एक लाख से एक करोड़ तक बकाया है, उनका 50 प्रतिशत माफ कर दिया गया है।
इसके साथ ही इसका ब्याज और जुर्माना भी 100 प्रतिशत माफ कर दिया गया है, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहुत बड़ी उदारता है। हरपाल चीमा ने कहा कि करीब 60 हजार व्यापारियों को बड़ी राहत दी गई है। यह योजना 15 नवंबर से शुरू होकर 15 मार्च तक चलेगी। इस अवधि में यह योजना लागू रहेगी। इस बीच जो भी कारोबारी टैक्स देना चाहते हैं, वे इसके भरकर बनते पैसे देकर सर्टीफिकेट ले सकते हैं। हरपाल चीमा ने कहा कि यह पंजाब के व्यापारियों के हक में बड़ा फैसला है।























