
पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बडी खबर
चंडीगढ़, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए खोले गए कॉरिडोर में संगत की सुविधा के लिए अब गुरु नानक हट खोल दी गई है जहां से संगत पाकिस्तान में जाते समय गुरुद्वारा साहिब की लंगर सेवा के लिए लंगर की रसद के और अपेक्षित सामान खरीद सकेंगी।
इस हट के लिए बाकायदा केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। यह हट इमीग्रेशन सेंटर के साथ और ट्रनीमीनल के अंदर ही खुला है। इस हट के प्रबंधक ने बताया कि केंद्र सरकार की परमिशन के बाद यह हट शुरू हो गई है और अब पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने वाली संगत करीब 7 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब लंगर की सेवा के लिए सुखी रसद ले जा सकेंगे।
इससे पहले संगत बाहर से सामान लेकर आती थी और संगत के मन में यह भी होता था कि यह सामान आगे पाकिस्तान में ले जा सकेंगे कि नहीं। यहां रेट वाजिब होंगे और किसी भी तरह की कोई हेराफेरी या लूट नहीं होगी। संगत का समय और परेशानी भी कम होगी। इस मौके पर पहुंची संगत ने उक्त प्रयास की सराहना की और साथ ही मांग की कि संगत के लिए 7 किलो प्रति व्यक्ति समान लेजाने की शर्त खत्म की जाए।























