
पंजाब मे फिर दर्दनाक हादसा, एक साथ पांच युवकों की मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मोगा जिले मे एक बार फिर सोमवार को एक और दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत से हाहाकार मच गया। हादसा गांव कड़ाहेवाला के पास वर्ना गाड़ी और ट्रक के बीच टक्कर से हुआ। हादसे में कार सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा रात 3 बजे हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि गत दिवस मोगा के अजीतवाल नजदीक एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें बारात लेकर जा रहे दूल्हे सहित 4 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें एक 4 साल की बच्ची की भी मौत हो गई है और 4 लोग घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि तडक़सार 2 बजे बारात फाजिल्का से लुधियाना के बद्दोवाल में जा रही थी क्योंकि तडक़ासर ही आनंदकारज की रस्म की जानी थी लेकिन इस दौरान बारातियों की कार ढाबे के सामने खड़े ट्राले से टकरा गई।























