
पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज, कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा
चंडीगढ़, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार पंजाब कैबिनेट की बैठक सोमवार 6 नवंबर को सुबह 11 बजे पंजाब सिविल सचिवालय में रखी गई है। बैठक में पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।
इस कैबिनेट बैठक में सी.एम. मान कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे सकती है और महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है। वही कच्चे कर्मचारियों व नौकरियों को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है।





















