
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वनडे इतिहास का दिया सबसे बडा दर्द
भारत का विजय रथ जारी, जडेजा ने लगाया पंजा
विराट कोहली ने सचिन के संदेश का जवाब दिया
चंडीगढ़, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) विश्वकप-2034 मे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत का अजेय रहने का सिलसिला जारी है। वनडे वल्र्ड कप 2023 में भारत का शानदार फॉर्म जारी है। टीम ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया, ये वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है। टीम महज 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जो वल्र्ड कप में उनका सबसे छोटा स्कोर भी है। दक्षिण अफ्रीका को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, यह टीम भी पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन यह हार दक्षिण अफ्रीका के मनोबल के लिए बेहद नुकसानदेह होगी।
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 326 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 101 रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने वनडे में 49वां शतक लगाया और सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। श्रेयस अय्यर ने 77 और कप्तान रोहित ने 40 रन का योगदान दिया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।





















