
पंजाब मे नगर निगम चुनावों को लेकर सामने आया बडा अपडेट
सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
चंडीगढ़, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे नगर निगम चुनावों को लेकर बडा अपडेट सामने आया है, सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अनुसार 15 नवंबर तक नगर निगम चुनाव नहीं होंगे और वार्डबंदी पूरी ना होने के कारण स्थानीय निकाय विभाग ने चुनाव का समय बढ़ा दिया है। इसके साथ ही किसी को कोई आपत्ति है तो वह 7 नवंबर तक इसे जमा करवा सकता है। 17 नवंबर को यदि कोई आपत्ति वापिस लेना चाहे तो वापिस ले सकता है। 21 नवंबर को काम पूरा हो जाएगा।
इस संबंधित नोटिफिकेशन सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है। नगर निगम के चुनावों से पहले सरकार वार्डबंदी करवाती है, जिसमें किसी मकान या गली को नए वार्ड में शिफ्ट करना है या नहीं, यह तय किया जाता है और वार्ड को अपग्रेड करना यह भी देखा जाता है, जो अभी तक स्थानीय सरकार विभाग यह करवाने में कामयाब नहीं हो सका था। इस कारण 15 नवंबर तक यह चुनाव नहीं हो सकेंगे।
























