
वल्र्ड कप में आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी
अफगानिस्तान ने जीता टॉस लिया गेंदबाजी का फैसला
18 ओवर के खेल के बाद जानिये श्रीलंका का स्कोर
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच वल्र्ड कप का 30वां मैच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।पहले बैटिंग कर रही श्रीलंका ने 18 ओवर में एक विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस और पथुम निसांका क्रीज पर हैं।
दिमुथ करुणारत्ने 15 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के विकेटकीपर इकराम अलीखिल दूसरे ओवर की पांचवीं बॉल पर एक थ्रो कलेक्ट करते हुए इंजर्ड हो गए, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इकराम की जगह पर रहमानुल्लाह गुरबाज कीपिंग कर रहे हैं।





















