
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का महामुकाबला जारी
भारत को लगा दूसरा बडा झटका, कोहली हुए आऊट
14 ओवर के बाद जानिये भारत का स्कोर
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) विश्व कप मे भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला भारत के लिए सही साबित होता दिख रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 191 पर ऑल आउट कर दिया। सिराज, बुमराह, हार्दिक, कुलदीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। भारत का स्कोर 14.1 ओवर में दो विकेट पर 107 रन है।
शाहीन ने अपने दूसरे ओवर में शुभमन गिल को बैकवर्ड पॉइंट पर शादाब के हाथों कैच कराया। इसके बाद विराट कोहली 10वें ओवर में कैच आउट हो गए।























