
जूनियर महिला कोच से यौन शोषण मामले मे हरियाणा मंत्री को कोर्ट से बडा झटका
नही मिली अग्रिम जमानत याचिका मे राहत
चंडीगढ,13 सितंबर (विश्ववार्ता) जूनियर कोच यौन शोषण मामले में फंसे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह को बुधवार को अदालत से राहत नहीं मिल सकी। संदीप सिंह की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर अब गुरुवार को सुनवाई होगी।
दरअसल मामले में “आरोपी संदीप सिंह की ओर से दायर जमानत याचिका की प्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध नहीं कराई गई थी, और शिकायतकर्ता ने इसके लिए अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर किया था. कोर्ट ने भी शिकायतकर्ता को ज़मानत याचिका की प्रति देने के आदेश दिए हैं. मामले की सुनवाई के 14 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बता दें कि 26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन-उत्पीडऩ सहित अन्य आरोप के तहत चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी. जांच के बाद 31 दिसंबर की रात 11 बजे सेक्टर-26 थाने में संदीप सिंह के खिलाफ धारा 342, 354, 354ए, 354बी, 506 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया था. इसके बाद डीएसपी पलक गोयल के सुपरविजन में मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गई।























