
गैंगस्टर दलबीर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा
विदेश भागने की फिराक में था कुख्यात गैंगस्टर दलबीरा
चंडीगढ, 12 सितंबर (विश्ववार्ता) कुख्यात गैंगस्टर दलबीर सिंह दलबीरा को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दलबीरा विदेश में भागने की फिराक में था। एयरपोर्ट पर उसके खिलाफ एलओसी जारी हुई थी, जिससे वहां की सिक्योरिटी ने उसे पहचान लिया।
उसे दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया और वहां से जालंधर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने बताया कि आरोपित दलबीरा को जालंधर के बहुचर्चित डिप्टी हत्याकांड में लेकर आए हैं। उस पर इस हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है।























