
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को समय पर आयोजित कर परिणाम घोषित करने के लिया अहम फैसला
चंडीगढ, 12 सितंबर (विश्ववार्ता) पीएसईबी की ओर से आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में हर साल करीब सात साल लाख विद्यार्थी अपीयर होते हैं, लेकिन हर बार बोर्ड को आखिरी समय में आकर दाखिला तिथियों से लेकर अन्य कार्यक्रम बदलने पड़ते हैं। इस वजह से इन कक्षाओं के परिणाम घोषित करने के अलावा कई अन्य दिक्कतें आती हैं।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को तय समय पर आयोजित कर परिणाम घोषित करने के लिए अहम फैसला लिया है। बोर्ड ने तय किया है कि अब स्कूलों में दाखिला फॉर्म व फीस भरने से लेकर परीक्षा संबंधी सारा काम पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा। अगर कोई स्कूल इस संबंधी तय समय पर काम नहीं करता है तो इसके लिए वह अकेले जिम्मेदार होगा। पीएसईबी ने इस संबंधी सभी स्कूलों को आदेश भेजकर उन्हें नियमों का सख्ती से पालन करने की नसीहत दी है।





















