
लुधियाना मे स्कूल ईमारत के गिरने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल में होने वाले निर्माण कार्य के लिए विशेष निर्देश जारी
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले के बद्दोवाल के सरकारी स्कूल में ईमारत गिरने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल में होने वाले निर्माण कार्य के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं ताकि ऐसी अप्रिय घटना दोबारा न हो। विभाग ने निर्माण के लिए आए फंडों का उपयोग करते समय विशेष निर्देशों का ध्यान रखने को कहा है।
अब स्कूल प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान पी.डब्लू.डी. विभाग के सुरक्षा मानदंडों का पालन किया जाएगा और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी छात्र/स्कूल स्टाफ को निर्माण/मुरम्मत स्थल में प्रवेश करने की अनुमति न दी जाए।बहुमंजिली इमारतों पर चल रहे निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की आपूर्ति आवश्यकतानुसार की जाए तथा यदि मरम्मत कार्य चल रहा हो तो मरम्मत के दौरान निकलने वाले मलबे को एक जगह एकत्र न किया जाए।





















