
होशियारपुर के ढोलवाहा डैम को लेकर मैसेज हुआ वायरल
लोगो मे डर व दहशत का माहौल, जानिये क्या है वायरल मैसेज का सच
चंडीगढ़, 24 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय पहाडो पर हो रही लगातार बारिश के कारण भंयकर बाढ से जूझ रहा है कई जिले पानी मे पूरी तरह डूब गये है जिससे सूबे को हजारो करोड का नुकसान हुआ है वही शरारती तत्वो द्वारा लोगो को फेक मैसेज कर भ्रमित किया जा रहा है अब खबर आ रही है होशियारपुर के ढोलवाहा डैम को लेकर एक वॉयस मैसेज वायरल हो रहा है, जिससे लोग काफी डरे व दहशत में दिखाई दे रहे है।
उक्त मैसेजकहा गया कि ढोलवाहा डैम का वाटर लेवल बढऩे के कारण पानी कभी भी छोड़ा जा सकता है। गुरुद्वारे से घोषणा करवा दी जाएं कि लोग नदी नाले के पास ना जाएं और सावधान रहे। इस मैसेज की जब जांच पडताल की गई तो मौजूद इंजीनियर धीरज कुमार ने बताया कि इस समय डैम का पानी 1 मीटर कम है और आने वाले समय के बीच अगर पीछे बारिश ज्यादा हुई तो डैम में पानी बढ़ सकता है जिसको लेकर डैम के साथ लगते लोगों को सूचित जरूर किया गया पर किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लोग ऐसी झूठी अफवाहों से सावधान रहें।























