
चंडीगढ के सेक्टर-32 जीएमसीएच अस्पताल मे मरीज ने उठाया खौफनाक कदम
अस्पताल के 6वीं मंजिल से लगाई छंलाग, मची खलबली
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में देर रात 10:05 बजे 37 वर्षीय एक मरीज ने अस्पताल की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान मूलरूप से जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी रविंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है। सूचना पाकर पीसीआर समेत सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
उधर, हादसे के बाद अस्पताल में खलबली मच गई। जानकारी के मुताबिक, रविंद्र हरियाणा के जगाधरी में काम करता था और उसे लीवर की बीमारी थी। इसी के चलते बीते नौ अगस्त को उसे जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया गया था। मंगलवार रात को रविंद्र कुमार अपने वार्ड के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसने अचानक छठी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। जहां उसे वेंटिलेटर पर कुछ देर रखा गया मगर उसने दम तोड़ दिया।





















